Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड में तापमान सामान्य से अधिक.
Aaj Ka Mausam: झारखंड में लगातार तापमान बढ़ रहा है. चाईबासा का उच्चतम पारा 41 डिग्री पहुंच गया है. झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.
Aaj Ka Mausam: झारखंड में अभी से प्रचंड गर्मी का अनुभव होने लगा है. अधिकतर जिलों का उच्चतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. इसमें अभी और बढ़ोतरी का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. मौसम केंद्र की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट में बताया गया है कि चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. यह सामान्य से 7.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
रांची का उच्चतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेंटीग्रेड
झारखंड का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ऊपर है. कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक हो गया है, तो न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.6 डिग्री सेंटीग्रेड तक अधिक हो गया है. रांची के हिनू में उच्चतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 19 डिग्री है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
जमशेदपुर का तापमान हुआ 40 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर का पारा 40 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज का पारा 40.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री है, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न
चाईबासा का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम
बोकारो जिले का उच्चतम पारा 1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 40.1 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 7.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी के साथ 18.5 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है. चाईबासा के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां का अधिकतम तापमान भले सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक हो, लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जमशेदपुर का तापमान 41 डिग्री पहुंचने का अनुमान
मौसम केंद्र ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि रविवार 16 मार्च 2025 को जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. जमशेदपुर में आज की रात अन्य दिनों की तुलना में गर्म रहेगी.
रांची का अधिकतम पारा 37 डिग्री रहने का अनुमान
राजधानी रांची में दोपहर के बाद या शाम में आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. डाल्टेनगंज में दोपहर को या शाम को आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. यहां का उच्चतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.
इसे भी पढ़ें
होली के दिन टाटा-रांची हाईवे पर धू-धू कर जला कोयला लदा हाइवा, देखें Video
Video: गिरिडीह में होली जुलूस पर पथराव के बाद आगजनी करने वालों की तलाश, भाजपा ने सरकार पर बोला हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




