भाजपा को छात्रों के भविष्य की नहीं चुनाव की चिंता, लाल किशोर नाथ शाहदेव ने साधा BJP पर निशाना

Updated:
विज्ञापन

लाल किशोर नाथ शाहदेव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी बताया और कहा कि वे युवाओं को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

विज्ञापन

रांची. कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के राज्यस्तरीय प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड के युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है.

विज्ञापन

शाहदेव ने कहा कि भाजपा नेताओं को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है. वे आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ युवाओं को उनका हक और रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है.

कांग्रेस नेता ने भाजपा नेताओं आदित्य साहू और सीपी सिंह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो नेता आज छात्रों के हितैषी बनने का दावा कर रहे हैं, उन्हें अपने शासनकाल के दौरान हुई परीक्षाओं से जुड़ी गड़बड़ियों और युवाओं के आंदोलनों पर जवाब देना चाहिए.

शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा युवाओं के मुद्दे को राजनीतिक आंदोलन का रूप देकर कानून-व्यवस्था का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता और युवा भाजपा की राजनीति को समझ चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola