रांची में कार और वाहन की टक्कर के बाद दो पक्ष भिड़े, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चेन और नकदी छीनने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट को दर्शाती हुई सांकेतिक तस्वीर | AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के डोरंडा में वाहन टक्कर के बाद दो पक्षों में हिंसक मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सोने की चेन, नकदी लूटने और रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची. डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू चौक के पास वाहन में टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, सोने की चेन और नकदी छीनने के साथ रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर डोरंडा थाना में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पहले पक्ष ने 15-20 लोगों पर हमला करने का लगाया आरोप

चुन्ना भट्ठा, कोकर निवासी अमन कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे. इसी दौरान हिनू सेंट्रल बैंक के पास एक कार ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी. आरोप है कि कार में सवार युवक और युवती नशे की हालत में थे. टक्कर के बाद विवाद हुआ और दोनों ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया.

अमन कुमार के अनुसार, कुछ देर बाद करीब 15-20 लोग लोहे की रॉड, लाठी और नुकीले हथियार लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया. मारपीट में अमन कुमार और उनके पिता दुर्गेश वर्मा के घायल होने का आरोप लगाया गया है. शिकायत में जेब से 5,000 रुपये और गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप है.

अमन कुमार ने शिकायत में गाड़ीखाना निवासी हर्ष सिंह राजपूत के घर पर 1 लाख रुपये रंगदारी देने की धमकी दिये जाने का भी आरोप लगाया है.

दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और चेन छीनने का लगाया आरोप

दूसरे पक्ष से कार्ट सराय रोड, गाड़ीखाना निवासी सत्यम कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. उनके अनुसार, वह सेल सिटी की ओर से अपनी कार से घर लौट रहे थे. हिनू चौक के पास दुर्गेश कुमार और उनके साथियों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी.

सत्यम कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और बेसबॉल स्टिक से हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा. शिकायत में गले से करीब 20 ग्राम की सोने की चेन और जेब से 2,500 रुपये नकद छीनने का भी आरोप लगाया गया है.

सत्यम कुमार सिंह के अनुसार, जान बचाने के एवज में उनसे 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की गयी.

दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर डोरंडा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस अब दोनों पक्षों की ओर से लगाये गये आरोपों, मारपीट की परिस्थितियों और वाहन टक्कर से शुरू हुए विवाद की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola