ePaper

गिरिडीह में दो समुदायों के बीच झड़प, पथराव और आगजनी मामले में 22 गिरफ्तार

Updated at : 16 Mar 2025 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह के घोड़थम्बा की सड़कों पर पसरा सन्नाटा. गश्ती करते सुरक्षाकर्मी.

Crime News Giridih: गिरिडीह में होली के दिन 2 समुदायों के बीच झड़प, पथराव और आगजनी मामले में पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है. घोड़थम्बा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

विज्ञापन

Crime News Giridih| गिरिडीह, राकेश सिन्हा : गिरिडीह जिले के घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र में होली जुलूस के दौरान हुई झड़प मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुक्रवार को घोड़थम्बा इलाके में होली के मौके पर निकाले गये जुलूस को रोके जाने के सवाल पर विवाद हो गया. इसके बाद 2 समुदायों के बीच झड़प हो गयी. इसी दौरान उपद्रवियों ने पथराव और आगजनी की. पथराव और आगजनी में कई लोग घायल हो गये. उपद्रवियों ने कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी.

खोरीमहुआ के एसडीपीओ बोले- 22 लोगों को किया गया गिरफ्तार

खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया की इस सिलसिले में दोनों पक्षों के 22 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि घटना के दौरान 4 दुकानें, 5 मोटरसाइकिल और 2 चारपहिया वाहन में उपद्रवियों ने आग लगा दी थी.

विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को किया गया तैनात.

एसपी बोले- उपद्रवियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी

गिरिडीह के एसपी बिमल कुमार ने कहा कि झड़प में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है. उन्होंने कहा की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. एसपी ने कहा कि इलाके में शांति बनाये रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

बाबूलाल मरांडी ने हिंसा के लिए झारखंड सरकार को दोषी ठहराया

उधर, झारखंड भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना के लिए झारखंड सरकार को दोषी ठहराया है. कहा है कि गिरिडीह के घोड़थम्बा में होली जुलूस पर पथराव और आगजनी की घटना हेमंत सोरेन सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति और प्रशासनिक विफलता का परिणाम है.

इसे भी पढ़ें

16 मार्च 2025 को आपके शहर में कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां देखें

Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola