Giridih News :श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा शहर
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 26 Feb 2026 11:24 PM
Giridih News :श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव को लेकर महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को आइसीआर रोड स्थित श्याम मंदिर से भव्य निसान यात्रा निकाली गयी.
इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. श्याम मंदिर प्रांगण से 1351 निसानों की पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद महिला, पुरुष व बच्चे निसान लेकर शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया. श्याम मंदिर प्रांगण से निकली निसान यात्रा शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आईसीआर रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंची. यात्रा में शामिल लोग श्याम बाबा के जयकारे लगा रहे थे. वहीं, श्रद्धालु जयकारे लगा रहे थे. यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर जगह-जगह फूलों की वर्षा भी की गयी.
1351 निसान लेकर शामिल हुए श्रद्धालु
ट्रस्ट के सचिव पवन चूड़ीवाला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्याम बाबा के फागुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष यात्रा में 1351 निसान लेकर श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे. समिति के अध्यक्ष प्रकाश बगेड़िया, राकेश मोदी, सतीश केडिया, संजय भूदोलिया, रोहित जालान, किशन अग्रवाल, लक्खी प्रसाद गौरीसरिया, किशन बगेड़िया, विनीत बगेड़िया, प्रकाश मुसद्दी समेत अन्य शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










