Giridih News :घायल ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 16 Apr 2026 12:08 AM
विज्ञापन
जमुआ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के 38 वर्षीय ट्रैक्टर चालक पिंटू शर्मा पिता टूपलाल हजाम की मौत धनबाद में इलाज के दौरान मंगलवार की रात हो गयी.
विज्ञापन
शव घर पहुंचने पर जमुआ पुलिस जांच करने पहुंची. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करने की बात फरियाद पुलिस अधिकारी सुमित सिंह से कही. मृतक के पिता की फरियाद पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया.
मंगलवार को हुई
थी घटना
मालूम रहे कि ट्रैक्टर मंगलवार को ही हीरोडीह थाना क्षेत्र के बदडीहा गांव में अनियंत्रित होकर पलट गया था. दुर्घटना में पिंटू पिछले चक्के से दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. ट्रैक्टर मालिक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










