Giridih News :पिकअप वैन से बिहार जा रही शराब और बियर जब्त, तस्कर फरार
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 16 Apr 2026 12:10 AM
Giridih News :बगोदर पुलिस ने पिकअप वैन में तहखाना बनाकर बंगाल से बिहार ले जायी जा रही शराब जब्त करने में सफलता पायी. पुलिस ने शराब व गाड़ी को जब्त कर लिया है. हालांकि, तस्कर भागने में सफल रहे.
एसपी को सूचना मिली कि पिकअप वैन संख्या बीआर 01जीई 7074 में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लदा हुई है. यह डुमरी की ओर से जीटी रोड से बगोदर की ओर जा रहा है. सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु बगोदर-सरिया के एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी.
पुलिस को देख वाहन भगाने लगा चालक
टीम ने बगोदर थाना अंतर्गत माहुरी ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान लगाया. इसी दौरान पिकअप वैन को आते देखा, तो उसे रुकने का इशारा किया. चालक पुलिस को देख तेज गति से भगाने लगा. बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने वाहन का पीछा करना शुरू किया, तो चालक संतरुपी के पास वाहन खड़ा कर भाग गया. वैन की जांच की गयी तो पिछले हिस्से में बनाये गये तहखाना में 401 बोतल विदेशी शराब व बियर तथा 32 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद मिली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है. बगोदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अभियान में थाना प्रभारी राजेश कुमार, पुअनि आनंद कच्छप, सअनि प्रदीप सिंह व झरि उरांव समेत जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










