Giridih News :नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं होंगी सशक्त : अन्नपूर्णा
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 16 Apr 2026 12:12 AM
Giridih News :नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को राजधनवार में महिलाओं ने पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा में मुख्य रूप से केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक डॉ मंजू कुमारी भी शामिल हुईं.
यात्रा की शुरुआत धनवार के पुनीत राय स्टेडियम से हुई जो बड़ा चौक व गांधी चौक होते हुए धनवार प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंची. यहां सम्मेलन हुआ. यत्राा में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर नारी शक्ति के सम्मान, देश का अभिमान के नारों के साथ इस अधिनियम का समर्थन किया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सम्मान, अधिकार और आत्मबल को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. इस निर्णय का व्यापक स्वागत हो रहा है. सरकार की इस पहल से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें समाज में नयी पहचान मिलेगी.
राजनीति में महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी
विधायक डॉ मंजू देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अब राजनीति में भी महिलाओं की सुनिश्चित भागीदारी होगी, जिससे महिलाएं और सशक्त होंगी. संचालन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा कुमारी ने किया. मौके पर प्रदेश मंत्री शालिनी वैशिख्यार, मंत्री रजनी कौर, प्रियंका यादव, राजकुमारी, माला सिन्हा, सुनीता विश्वकर्मा, सुनयना अग्रवाल, वर्षा कुमारी, रीता देवी, भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, ग्रामीण जिला महामंत्री पवन साव, मंडल अध्यक्ष अरविंद साव, सुनील अग्रवाल, अमीन तिवारी, संजय साव समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










