Giridih News :मतगणना से पहले शहर निकला फ्लैग मार्च

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 26 Feb 2026 11:36 PM

विज्ञापन

Giridih News :शुक्रवार 27 फरवरी को होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. मतगणना के दौरान किसी शांति भंग ना हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद की गयी है.

विज्ञापन

एएसपी (अभियान) सुरजीत कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च की शुरुआत बड़ा चौक से हुई. मार्च मुस्लिम बाजार होते हुए मौलाना आजाद, कालीबाड़ी, टावर व आंबेडकर चौक, भंडारीडीह, अलकापुरी, मोहनपुर होते हुए पचंबा तक गया. मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि मतगणना के दिन किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जायेगी. एएसपी ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. उन्होंने लोगों से शांति बनाये रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. मार्च में सदर बीडीओ गणेश रजक, सीओ जितेंद्र प्रसाद, सिटी डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान शामिल थे. संवाददाता विष्णु स्वर्णकार

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola