Giridih News :हेसला के तहसील भवन में सप्ताह में दो दिन बैठेंगे कर्मचारी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 16 Apr 2026 10:56 PM
Giridih News :बगोदर प्रखंड के हेसला स्थित तहसील भवन लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था. भवन बनने के करीब पांच साल बाद भी यहां हल्का कर्मचारी नहीं बैठते थे. इस मुद्दे को सीओ प्रवीण कुमार ने गंभीरता से लिया है. अब यहां सप्ताह में दो दिन कर्मचारी बैठेंगे.
इससे बगोदर प्रखंड की तीन पंचायतों के लिए बना यह तहसील कार्यालय नहीं भवन बनकर रह गया था. इसे लेकर प्रभात खबर ने तहसील भवन में कर्मचारियों के गाहे बगाहे पहुंचने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद बगोदर सीओ प्रवीण कुमार ने खबर को गंभीरता से लेते हुए उक्त तहसील भवन को बेहतर तरीके से साफ-सफाई कराते हुए कर्मचारियों को बैठने का निर्देश दिया है. गुरुवार को हल्का कर्मचारी गुरुवार को तहसील भवन को खोलकर बैठे. साथ ही उसमें कई आवेदकों का जमीन संबंधी काम भी किया गया.
प्रमाणपत्र समेत जमीन संबंधी कार्य का होगा निष्पादन
उक्त तहसील भवन में कर्मचारी के उपस्थित होने पर प्रमाण पत्र समेत आवासीय, जातीय और जमीन संबंधी कार्य का निष्पादन हो सकेगा और हेसला, तिरला और अलगडीहा पंचायत के लोग बगोदर प्रखंड कार्यालय जाने से भी बचेंगे. इस बाबत बगोदर सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि हल्का कर्मचारी रंजीत कुमार सप्ताह में दो दिन उपस्थित रहेंगे. विदित हो कि पंसस शिफा एहसान ने तहसील भवन में कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था को लेकर पंचायत समिति की बैठक में कई बार मामला उठा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










