Giridih News :जमुआ चौक का जल्द होगा सौंदर्यीकरण : डॉ मंजू
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 16 Apr 2026 11:09 PM
Giridih News :विधायक डॉ मंजू कुमारी ने गुरुवार को जमुआ चौक का भ्रमण कर फुटपाथ दुकानदारों से बातचीत की. विधायक ने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए दुकानदारों से अपील की कि वे चौक पर गंदगी ना फैलाएं और कचरे का सही निस्तारण करें.
विधायक ने कहा कि जमुआ चौक का जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इस योजना के तहत चौक को आधुनिक व व्यवस्थित रूप दिया जायेगा, जिससे राहगीरों और व्यापारियों दोनों को सुविधा होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि एक स्वच्छ और सुंदर चौक ही क्षेत्र की पहचान बनेगी. कहा कि इसमें सभी का सहयोग अनिवार्य है.
डस्टबिन का करें प्रयोग
विधायक ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के आसपास गंदगी जमा नहीं होने दें. दुकानदारों से डस्टबिन का प्रयोग करने और चौक को साफ रखने की अपील की. हमारा लक्ष्य जमुआ चौक को एक मॉडल चौक के रूप में विकसित करना है और इसकी शुरुआत स्वच्छता से ही होगी. कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य में अपराध काे बढ़ावा दे रही. यही कारण है कि आज राह चलती छात्राओं व महिलाओं की हत्या हो रही है. मौके पर शिवचरण महतो, शंकर राय, राजू यादव, पिंकू वर्मा, कैलाश तुरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










