चतरा में दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
Chatra News

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Chatra News: चतरा के टुटीलावा के पास दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चतरा से दीनबंधू/धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट  

Chatra News: झारखंड के सिमरिया हजारीबाग पथ स्थित टुटीलावा के पास गुरुवार देर शाम दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां एक को रांची रिम्स रेफर किया गया. 

इलाज के दौरान संतोष पांडेय की मौत

इस हादसे में पुंडरा गांव निवासी संतोष पांडेय (पिता कालीचरण पांडेय) गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस से हजारीबाग सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में मृतक की पत्नी सुधा देवी भी घायल हो गईं. वहीं लावालौंग थाना क्षेत्र के जोजवारी निवासी आशीष तुरी और उनकी मां सोनू देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी का प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल में किया गया. 

शादी समारोह में जा रहे थे आशीष तुरी

मिली जानकारी के अनुसार संतोष पांडेय अपनी पत्नी के साथ हजारीबाग से अपने घर पुंडरा लौट रहे थे. इसी दौरान दूसरी ओर से आशीष तुरी अपनी मां के साथ जोजवारी से हुरनाली गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में दोनों बाइकों की टक्कर हो गई. 

गंभीर हालत में आशीष तुरी रिम्स रेफर

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने आशीष तुरी को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

यह भी पढ़ें: धनबाद में कोल कारोबारी मनीष सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola