Ranji trophy match jharkhand vs tamilnaidu : झारखंड और तमिलनाडू के बीच रणजी मैच आज से

Updated at : 30 Jan 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
Ranji trophy match jharkhand vs tamilnaidu : झारखंड और तमिलनाडू के बीच रणजी मैच आज से

jamshedpur sports news. कीनन स्टेडियम में गुरुवार से झारखंड व तमिलनाडू के बीच रणजी ट्रॉफी का चार दिवसीय मैच खेला जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड और तमिलनाडू के बीच गुरुवार से कीनन स्टेडियम रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी का मैच खेला जायेगा. इस चार दिवसीय मुकाबले में सबों की निगाह एक बार फिर इशान किशन पर होगी. वहीं, तमिलनाडू की टीम में शामिल विजय शंकर, मो शाहरुख खान और साइ किशोर जैसे बेहतरीन खिलाड़ी है. मैच से पूर्व दोनों ही टीमों ने कीनन स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया. झारखंड की टीम कोच एसएस राव की देखरेख में और तमिलनाडू टीम ने बालाजी की निगरानी में अपनी तैयारी को अंतिम रूप दिया. तमिलनाडु के पास अंतिम-आठ के लिए सबसे बेहतर क्वालीफिकेशन परिदृश्य है, क्योंकि उसे अपने ग्रुप के अन्य परिणामों की परवाह किए बिना केवल ड्रॉ की जरूरत है. वहीं, झारखंड की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. वह नॉकऑउट दौर से बार है. लेकिन वह इस मैच को जीतकर अपने सीजन को यादगार बनाना चाहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola