Jamshedpur news. सोने का कंगन लोहा में बदल जाने का झांसा देकर ले भागा सात लाख का गहना
Updated at : 02 Feb 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन

सोनारी : कारोबारी की बुजुर्ग मां का कंगन व चेन ले रफूचक्कर हुए दो बदमाश
विज्ञापन
Jamshedpur news.
सोनारी ईस्ट ले आउट ए ब्लॉक निवासी कारोबारी श्रवण लिखमानिया की बुजुर्ग मां का करीब सात लाख रुपये की कीमत का सोने का कंगन और चेन लेकर दो बदमाश बाइक से भाग गये. बदमाशों ने रामदेव पाउडर बेचने के बहाने अचानक घर में घुस गये और गहना समेत बर्तन सफाई करने का झांसा देने लगे. श्रवण लिखमानिया की मां ने पाउडर लेने से इंकार किया, तो बदमाश ने उनकी सोने के कंगन पर पीला पाउडर रगड़ दिया व चेतावनी दी कि अगर वह कंगन साफ नहीं करायेगी, तो वह लोहा में बदल जायेगा. इसके बाद उन्होंने कंगन और सोने की चेन बदमाश को दे दिया. श्रवण लिखमानिया के अनुसार हाथ में कंगन और चेन लेने के बाद उन लोगों ने उसे प्लास्टिक में बांध कर ऊपर टेप लगा दिया. फिर उसे बाल्टी में रख कर यह कहते हुए चले गये कि पांच मिनट बाद उसे खोल लीजियेगा. महज पांच से सात मिनट ही दोनों बदमाश घर में रुके. इसके बाद बाइक पर सवार होकर कदमा की ओर फरार हो गये.इधर कुछ देर बाद जब मां ने बाल्टी से प्लास्टिक खोला, तो देखा कि उसमें प्लास्टिक की चूड़ी रखी है. जब तक घरवाले बाहर निकले, दोनों बदमाश भाग चुके थे. श्रवण लिखमानिया के अनुसार सोने का कंगन काफी पुराना था. हालांकि चेन कुछ वर्ष पूर्व ही बनवाया था. चोरी हुए आभूषण की कीमत करीब पांच से सात लाख रुपये होगी. इस संबंध में श्रवण लिखमानिया ने सोनारी थाना में अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के अनुसार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




