Jamshedpur news. सड़क सुरक्षा के लिये बिष्टुपुर में निकाली रैली
Updated at : 15 Feb 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा से संबंधित तख्ती और पोस्टर लेकर पैदल बिष्टुपुर गोलचक्कर तक गये
विज्ञापन
Jamshedpur news.
जेएन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर बिष्टुपुर में पैदल रैली निकाली गयी. बिष्टुपुर केएमपीएम कॉलेज के पास रैली को संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर बीबी सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया. इस दौरान इंस्टीट्यूट के छात्र- छात्राओं ने हाथ में सड़क सुरक्षा से संबंधित तख्ती और पोस्टर लेकर पैदल बिष्टुपुर गोलचक्कर तक गये, फिर वापस केएमपीएम कॉलेज के पास लौटे. इस मौके पर टाटा स्टील के पदाधिकारी पंकज राजू, रवि प्रकाश, एनसी सिन्हा के अलावा वकार अहमद खान, श्वेता सिंह, मनीषा, पल्लवी समेत अन्य मौजूद थे. रैली के पश्चात सड़क सुरक्षा से संबंधित नाटक, लेख और चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




