जमशेदपुर: गले में अजगर लटकाकर बन रहा था खतरों का खिलाड़ी, सांप ने जकड़ा तो निकल गई जान

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर में एक अजगर सांप ने युवक की जान ले ली. वह गले लटकाकर घूम रहा था. स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एक युवक को अजगर सांप लेकर भारी घूमना भारी पड़ गया और इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. घटना गुरुवार सुबह मानगो डिमना रोड में स्थित हीरा होटल के पास की है. मृतक के बारे में स्पष्ट जानकारी तो नहीं मिल सकी है लेकिन बताया जाता है कि वह पटमदा के भुइयांसिनान का रहने वाला था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

अक्सर गले में सांप को लटकाकर घूमता रहता था युवक

जानकारी के मुताबिक वह युवक अक्सर जमशेदपुर के डिमना रोड में अजगर सांप को लेकर घूमता रहता था. गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ. वह उस सांप को अपने गले में लटकाकर घूम रहा था. इस दौरान अजगर ने उस युवक के गले जोर से जकड़ लिया. जिससे वह युवक छटपटाने लगा. जब स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों ने एक सांप पकड़ने वाले युवक को बुलाया और अजगर सांप के बंधन से मुक्त कराया. तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

युवक की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

सूचना मिलने के बाद उलीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार युवक का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था. मामले की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों की मानें तो एक सप्ताह पूर्व भी उसे एक सांप को गर्दन में लटका कर घूमते देखा गया था.

Also Read: जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद लापता विमान के मलबे को नौसेना ने 7वें दिन चांडिल डैम की तलहटी से निकाला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola