ePaper

बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात, इन चार ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए नीतीश सरकार करेगी सिफारिश

Updated at : 27 Feb 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
Pirpainti-Railway-Station

सांकेतिक फोटो

Bihar Government: बिहार विधानसभा में पीरपैंती और रतनसराय स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग उठी है. हाजीपुर-बछवारा रेलखंड के एक व्यस्त रेलवे फाटक को बंद करने के फैसले पर रोक लगाने की सिफारिश की जाएगी. सरकार रेल मंत्रालय को इन मुद्दों पर पत्र भेजेगी.

विज्ञापन

Bihar Government: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को रेल सुविधाओं को लेकर कई प्रस्ताव पेश किए गए. विधायक मुरारी पासवान ने भागलपुर के पीरपैंती स्टेशन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह स्टेशन रेलवे को काफी अच्छा राजस्व देता है. इसलिए मालदा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 13415 और 13416 का स्टॉपेज यहां दिया जाए.

विधायक मंजीत ने क्या मांग की

गोपालगंज के रतनसराय स्टेशन के लिए विधायक मंजीत कुमार सिंह ने आवाज उठाई. उन्होंने छपरा कचहरी से गोमती नगर जाने वाली ट्रेन नंबर 15113 और 15114 के रुकने की मांग की. परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार इन दोनों मांगों को लेकर केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय से सिफारिश करेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रेलवे फाटक बचाने की पहल

विधानसभा में जदयू प्रदेश अध्यक्ष और विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने हाजीपुर-बछवारा रेल खंड के शाहपुर पटोरी और बासुदेवपुर चंदेल स्टेशनों के बीच स्थित 27 नंबर सी रेलवे फाटक को बंद करने की रेलवे की कार्रवाई का विरोध किया.

उन्होंने बताया कि यह फाटक महनार, जंदाहा और महुआ जैसी कई बड़ी पंचायतों को जोड़ने वाला मेन रूट है और यहां बहुत ज्यादा ट्रैफिक रहता है. अगर यह फाटक बंद हो गया तो हजारों ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाएगी. सरकार ने इस मांग को भी स्वीकार कर लिया है और अब रेल मंत्रालय से इस फाटक को बंद न करने का अनुरोध किया जाएगा.

जब ये मुद्दे उठाए गए तो सरकार ने इन्हें लोगों के हित में पाया. इन प्रस्तावों की स्वीकृति के बाद अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में है. अगर रेल मंत्रालय इन सिफारिशों को मान लेता है, तो भागलपुर, गोपालगंज और वैशाली जिले के लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा.

इसे भी पढ़ें: 15 साल बाद सलवार-सूट में देखा और हो गया प्यार, जानिए जयमाला स्टेज पर दुल्हन को आशिक ने क्यों मारी गोली

बिहार के इस जिले को मिले 4325 करोड़ का प्रोजेक्ट और गंडक पर पुल, नीतीश सरकार ने केंद्र से की सिफारिश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन