Jamshedpur News : इतवारी से शालीमार के बीच दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दपू रेलवे ने इतवारी से शालीमार के बीच एक जोड़ी 08865-08866 इतवारी-शालीमार-इतवारी दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

त्योहारी सीजन को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दपू रेलवे ने इतवारी से शालीमार के बीच एक जोड़ी 08865-08866 इतवारी-शालीमार-इतवारी दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इतवारी-शालीमार स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 1 अक्तूबर तक व शालीमार से इतवारी स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक 5-5 ट्रिप चलायी जायेगी.

इतवारी से यह ट्रेन शाम 5.10 बजे खुलेगी और दूसरे दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी. वहीं शालीमार से यह ट्रेन शाम 6 बजे खुलेगी और शाम 3.35 बजे पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर में होगा. चक्रधरपुर में इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन का समय सुबह 7.15 बजे है. जबकि शालीमार-इतवारी पूजा स्पेशल ट्रेन रात 11.15 बजे चक्रधरपुर पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola