Jamshedpur news. पूर्व सीएम से मिले गोविंदपुर के जनप्रतिनिधि, 17 को डीसी से मिलेंगे

Updated at : 15 Feb 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. पूर्व सीएम से मिले गोविंदपुर के जनप्रतिनिधि, 17 को डीसी से मिलेंगे

17 फरवरी को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि और राजनीति दलों के लोग डीसी से 11: 30 बजे मुलाकात करेंगे

विज्ञापन

Jamshedpur news.

गोविंदपुर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में मुलाकात की. इस दौरान जेम्को में सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत, दिन भर गोविंदपुर अन्ना चौक से लेकर बर्मामाइंस ट्यूब गोलचक्कर तक सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग से आये दिन हो रहे हादसे, रोड लाइट नहीं खराब होने और रोड में डस्ट होने से अवगत कराया.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दूरभाष पर जिले के डीसी से बातचीत कर स्थानीय कंपनियों, एसएसपी के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने को कहा. 17 फरवरी को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि और राजनीति दलों के लोग डीसी से 11: 30 बजे मुलाकात करेंगे. इस मौके पर भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, कमलेश सिंह, जुगनू वर्मा, आजसू जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, सतीश सक्सेना, राकेश सिंह, रणधीर सिंह आदि मुख्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola