Jamshedpur News : घाघीडीह, साकची और घाटशिला जेल में बंदियों की हुई जांच
Updated at : 01 Jan 2026 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन बंदी के फरार होने को जमशेदपुर जेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है.
विज्ञापन
हजारीबाग जेल से तीन बंदी के भागने पर जेल प्रशासन ने बढ़ायी सुरक्षा
Jamshedpur News :
हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन बंदी के फरार होने को जमशेदपुर जेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. घाघीडीह केंद्रीय कारा के अलावा साकची और घाटशिला कारा में जेल प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. बुधवार को तीनों कारा में बंदियों की जांच की गयी. इसके अलावा उसके वार्ड की भी जांच की गयी. जेल प्रशासन द्वारा जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की गयी. वहीं, खराब कैमरा को ठीक करने का निर्देश दिया. जेल से निकलने के सभी मार्ग का भी जायजा लिया गया, ताकि किसी भी रास्ते से बंदी जेल से बाहर नहीं निकल सके. मालूम हो कि पूर्व में एक बंदी घाघीडीह केंद्रीय कारा की दीवार फांदकर फरार हो गया था. बाद में उसे बर्मामाइंस सिदो- कान्हू बस्ती से गिरफ्तार किया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




