ePaper

Jamshedpur News : स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान पिकअप वैन पलटा

Updated at : 18 Dec 2025 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान पिकअप वैन पलटा

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन मेन रोड महुआ गली के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक बांस लदा पिकअप वैन पलट गया. पिकअप वैन पलटने से उस पर बैठे दो लोगों को चोट लगी.

विज्ञापन

चालक समेत दो लोग घायल, कराया गया इलाज

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन मेन रोड महुआ गली के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक बांस लदा पिकअप वैन पलट गया. पिकअप वैन पलटने से उस पर बैठे दो लोगों को चोट लगी. गाड़ी से बाहर निकालने के बाद दोनों का इलाज कराया गया. साथ ही क्रेन की मदद से पिकअप वैन को सीधा किया गया. घटना बुधवार दोपहर की है. आरोप है कि स्टेशन के पास चल रहे चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने उनकी गाड़ी को रोका. उसी दौरान पीछे से एक बड़े वाहन के आने पर जबरन उसे किनारे करने को बोला गया. इस दौरान उनकी गाड़ी का एक चक्का सड़क से नीचे उतर गया. गाड़ी पर सामान लोड होने के कारण गाड़ी पलट गयी.

वहीं, चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी ने बताया कि पिकअप वैन में बांस और टेंट हाउस का सामान लोड था. पिकअप ओवरलोड था. जब उसे रोकने के लिए कहा गया, तो वह गाड़ी लेकर भागने लगा. इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. उसके बाद क्रेन की मदद से उसे सीधा करवाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola