Jamshedpur News : परसुडीह के युवक की कपाली में चापड़ से मारकर हत्या

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 May 2026 11:13 PM

विज्ञापन

मो. तौसीफ (21 वर्ष) की गुरुवार की रात कपाली ओपी अंतर्गत डोबो में चापड़ से मारकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

भाई ने बताया- तीन माह पहले जमानत पर जेल से छूटा था मो. तौसिफ, नशे की थी लत

Jamshedpur News :

परसुडीह के कीताडीह गरीवानपट्टी निवासी मो. तौसीफ (21 वर्ष) की गुरुवार की रात कपाली ओपी अंतर्गत डोबो में चापड़ से मारकर हत्या कर दी गयी. तौसीफ के चेहरे पर चापड़ से हमला किया है. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, तो पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, मगर कोई पहचान नहीं सका. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.

शुक्रवार की शाम कहीं से जानकारी मिलने पर घरवालों ने शव की शिनाख्त मो. तौसिफ के रूप में की. भाई मो. तौहिद ने बताया कि रेलवे चोरी के मामले में तौसिफ जेल गया था. तीन माह पूर्व वह जमानत पर छूटा था. गुरुवार की दोपहर वह घर से पैदल निकला था. उसके बाद घर नहीं लौटा. वह नशा का सेवन करता था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर घरवालों को फिक्र हुई. शुक्रवार की शाम करीब चार बजे तौसिफ की हत्या की जानकारी मिली. मो. तौहिद ने बताया कि वह कीताडीह से कपाली कैसे और किसके साथ पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है. पुलिस भाई के हत्यारे का पता लगाये. पुलिस के अनुसार हत्यारे का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola