Jamshedpur News : छोटा गोविंदपुर में 1.41 करोड़ से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 May 2026 11:05 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी छोटा गोविंदपुर पंचायत के छोटा गोविंदपुर बस्ती में 1.41 करोड़ की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होगा.

विज्ञापन

विधायक मंगल कालिंदी ने नारियल फोड़कर किया शिलान्यास

Jamshedpur News :

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी छोटा गोविंदपुर पंचायत के छोटा गोविंदपुर बस्ती में 1.41 करोड़ की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होगा. इसका निर्माण 15वें वित्त आयोग की राशि से होगा. स्वास्थ्य केंद्र भवन बनने से एक बड़ी आबादी को काफी सहूलियत मिलेगी. वर्तमान में इस क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए खासमहल स्थित सदर अस्पताल में जाना पड़ता था. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने नारियल फोड़कर स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया.

मौके पर उन्होंने कहा कि छोटा गोविंदपुर जैसे घनी आबादी वाली बस्ती में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बहुत ही जरूरी था. इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, मुखिया आलोक सांडिल, पंकज गोप, रजनी दास, बुधराम हेंब्रम, मीठू कर्मकार, बुलबुल दास, भारती कर्मकार, रूमा तिवारी, खांडु गोप समेत काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola