Jamshedpur News : मानगो, जेएनएसी में आज से शुरू होगा जनगणना का महाभियान, प्रगणकों को बांटे गये नियुक्ति पत्र
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 May 2026 11:06 PM
विज्ञापन
मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का क्षेत्रीय कार्य शनिवार 16 मई से शुरू हो रहा है.
विज्ञापन
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना का होगा क्षेत्रीय कार्य, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
Jamshedpur News :
मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का क्षेत्रीय कार्य शनिवार 16 मई से शुरू हो रहा है. इसे लेकर शुक्रवार को मानगो नगर निगम कार्यालय में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के बीच नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया.सुबह 10 बजे तक ले लें नियुक्ति पत्र
उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि जो प्रगणक या पर्यवेक्षक शुक्रवार को किसी कारणवश नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं कर सके हैं. वे शनिवार सुबह 10 बजे से पहले निगम कार्यालय पहुंचकर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त कर लें और तत्काल फील्ड वर्क शुरू करें. उन्होंने कार्य की गंभीरता को देखते हुए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.एप और नक्शे पर रहेगा जोर
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त सह चार्ज पदाधिकारी चंदन कुमार ने जनगणना कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया. उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक की सहायता से आवंटित एचएलबी की पहचान कर भवनों की नंबरिंग करनी है. भवन नंबरिंग के बाद दो प्रतियों में नजरी नक्शा तैयार करना अनिवार्य है. सभी कर्मियों को 16 मई को एचएलओ एप इंस्टॉल कर लॉगिन करना होगा. यदि प्रशिक्षण के दौरान एप पहले से इंस्टॉल है, तो उसे अनइंस्टॉल कर पुनः नया वर्जन डाउनलोड करना होगा. इस अवसर पर सहायक चार्ज पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे. अधिकारियों ने कहा कि इस राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










