Jamshedpur News : प्रस्तावित जमीन पर मानगो अंचल व निगम कार्यालय निर्माण का विरोध
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 24 May 2026 1:41 AM
विज्ञापन
बालीगुमा व गोड़गोड़ा मौजा के ग्रामीणों ने खाता नंबर-727 के प्लॉट संख्या- 799 व 975 पर मानगो अंचल कार्यालय एवं नगर निगम कार्यालय निर्माण का विरोध किया है.
विज्ञापन
बालीगुमा व गोड़गोड़ा ग्रामसभा ने शनिवार को एसडीओ को सौंपा मांगपत्र
Jamshedpur News :
बालीगुमा व गोड़गोड़ा मौजा के ग्रामीणों ने खाता नंबर-727 के प्लॉट संख्या- 799 व 975 पर मानगो अंचल कार्यालय एवं नगर निगम कार्यालय निर्माण का विरोध किया है. शनिवार को बालीगुमा माझी बाबा रमेश मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को एक मांगपत्र सौंपा. जिसमें कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा जिस स्थल को मानगो अंचल कार्यालय एवं नगर निगम कार्यालय निर्माण के लिए प्रस्तावित किया है. उस जमीन को आदिवासी-मूलवासी समाज श्मशान घाट के रूप में उपयोग करते आ रहे हैं.जहां बालीगुमा, गोड़गोड़ा, उपरटोला, डाहारटोला, घोरा बस्ती, खिकड़ीघुटू, गाजाड़डीह आदि टोला के लोग शव को दफनाते हैं. वहीं पास में धार्मिक स्थल बिदू चांदान जाहेरगाढ़ है. पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर से बालीगुमा व गोड़गोड़ा ग्रामसभा को पत्राचार किया गया था. साथ ही आग्रह किया गया था कि उक्त स्थल पर निर्माण होने दें. लेकिन दोनों ग्रामसभा ने जिला प्रशासन के आग्रह को मानने से इनकार कर दिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










