Jamshedpur News : घाघीडीह में बनेगा एफएसटीपी प्लांट, प्रदूषण व बीमारियों से मिलेगी मुक्ति

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 24 May 2026 1:42 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र को गंदगी और सीवरेज की समस्या से स्थायी निजात मिलने वाली है. जमशेदपुर अंचल कार्यालय ने घाघीडीह मौजा के कलियाडीह गौशाला के समीप एफएसटीपी प्लांट निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

विज्ञापन

जुगसलाई नप को सौंपी गयी घाघीडीह मौजा के कलियाडीह गौशाला के समीप 2.50 एकड़ जमीन

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र को गंदगी और सीवरेज की समस्या से स्थायी निजात मिलने वाली है. जमशेदपुर अंचल कार्यालय ने घाघीडीह मौजा के कलियाडीह गौशाला के समीप एफएसटीपी प्लांट निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है. विभाग द्वारा खाता संख्या-1075 और प्लॉट संख्या-5270 की कुल 2.50 एकड़ जमीन जुगसलाई नगर परिषद को सौंप दी गयी है, जिसके साथ ही 18 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता वाले आधुनिक प्लांट के निर्माण की कवायद तेज हो गयी है. जुगसलाई जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में वर्तमान में भूमिगत सीवरेज पाइपलाइन का अभाव है. अधिकांश घरों में सेप्टिक टैंक बने हैं, जिन्हें भरने पर वैक्यूम टैंकरों के जरिये खाली किया जाता है. अब तक इस कचरे को शहर के बाहर खुले मैदानों या नदी-नालों में फेंक दिया जाता था, जो पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बना हुआ था. नया एफएसटीपी प्लांट इसी स्लज को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस कर उसे सुरक्षित बनायेगा. इस संयंत्र के चालू होने से क्षेत्र में हैजा, टाइफाइड और पीलिया जैसी जलजनित बीमारियों के प्रसार में भारी कमी आयेगी. खुले में कचरा फेंकने से आने वाली बदबू से स्थानीय लोगों को हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी. साथ ही, भूजल और निकटवर्ती नदियों को दूषित होने से बचाया जा सकेगा.

कचरे से बनेगी जैविक खाद

प्लांट की तकनीक न केवल प्रदूषण रोकेगी, बल्कि वेस्ट टू वेल्थ मॉडल पर काम करेगी. उपचार की प्रक्रिया के बाद बचे हुए ठोस कचरे से उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद बनायी जायेगी, जिसका उपयोग कृषि और पार्कों के सौंदर्यीकरण में होगा. वहीं, शोधित पानी का इस्तेमाल सड़कों की धुलाई और निर्माण कार्यों में किया जायेगा. इस पहल से जुगसलाई की स्वच्छता रैंकिंग में भी बड़े सुधार की उम्मीद है.

कोट …

घाघीडीह मौजा के कलियाडीह गौशाला के समीप एफएसटीपी प्लांट निर्माण के लिए जुगसलाई नगर परिषद को जमीन उपलब्ध करा दिया गया है. प्लांट बनने से क्षेत्र के लोगों को कचरे की समस्या से मुक्ति मिलेगी.

मनोज कुमार, सीओ, जमशेदपुर अंचल कार्यालयB

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola