समर कैंप में 300 बच्चों ने सीखे 11 खेलों के हुनर

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

क्रीड़ा भारती के समर कैंप में बच्चो को खेल के साथ संस्कार व देश भक्ति का पाठ पढ़ाया गया.

विज्ञापन

क्रीड़ा भारती. 15 दिवसीय समर कैंप का समापन

jamshedpur

क्रीड़ा भारती की ओर से गोलमुरी स्थित केबुल टाउन ग्राउंड में आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप शनिवार को संपन्न हो गया. कैंप के दौरान बच्चों को बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, कबड्डी, मार्शल आर्ट, खो-खो, तीरंदाजी, योगा, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित 11 खेलों की बारीक जानकारी दी गयी. इसके अलावा बच्चों को देश भक्ति का भी पाठ पढ़ाया गया. कैंप के आखिरी बॉक्सिंग, ड्रिब्लिंग द बॉल व खो-खो की प्रतियोगिताएं हुईं. कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी इंदर अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक डॉ ललन कुमार, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, समाजसेवी एवं उद्योगपति रामकुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भारत माता की चित्र पर पुष्प चढ़ाकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद कैंप में शामिल 300 प्रतिभागियों ने एक साथ वंदे मातरम् के नारे लगाये. मौके पर इंदर अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के लिए समर कैंप एक शानदार प्लेटफॉर्म है. जहां पर बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं. मौके पर मौजूद अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया. क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने अतिथियों का, सभी अभिभावक का, प्रशिक्षकों का, कार्यकर्ताओं का, सहयोगियों का धन्यवाद किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष कुमार, अनूप सिंह राजा, सुखदेव सिंह, भूपेंद्र यादव, सुमित कुमार सिंह, डी सतीश, बाबला, चंदन व अन्य ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola