Jamshedpur News : नीलांचल एक्स. घंटों देरी से रवाना, कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान
Updated at : 01 Jan 2026 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
पुरी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ट्रेन संख्या-12876 नीलांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 08:57 बजे टाटानगर जंक्शन पहुंची, लेकिन कई घंटे की देरी के बाद बुधवार शाम 05 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई.
विज्ञापन
पार्सल उतारने में लापरवाही, इधर-उधर बिखरा रहा सामान
Jamshedpur News :
पुरी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ट्रेन संख्या-12876 नीलांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 08:57 बजे टाटानगर जंक्शन पहुंची, लेकिन कई घंटे की देरी के बाद बुधवार शाम 05 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई. इस दौरान पार्सल विभाग की लापरवाही भी देखने को मिली. पार्सल उतारने के समय सामान इधर-उधर बिखरा रहा और उसे व्यवस्थित ढंग से ट्रेन की सीट साइड नहीं किया गया. बावजूद इसके ट्रेन को उसी स्थिति में आगे के लिए रवाना कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर, प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची रांची-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गयी. यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थाओं के बीच जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया. इसके अलावा टाटानगर-बिलासपुर ट्रेन भी रद्द कर दी गयी. लगातार हो रहे विलंब और ट्रेन रद्द होने की घटनाओं से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




