Jamshedpur News : छह से आठ जनवरी तक रात का तापमान जायेगा 8 डिग्री सेल्सियस तक
Updated at : 03 Jan 2026 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : झारखंड में शीतलहर चल रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छह से आठ जनवरी तक रात में शहर का तापमान गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
झारखंड में शीतलहर चल रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छह से आठ जनवरी तक रात में शहर का तापमान गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा. दिन का पारा भी गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. हल्की ठंडी हवा भी चलेगी, जिस वजह से कनकनी अधिक रहेगी. शुक्रवार को दिन का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं, रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था. चार जनवरी से पारा में गिरेगा. चार जनवरी को रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, जबकि दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, पांच जनवरी को रात का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार शहर में घना कोहरा रहेगा. इसकी वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम रहेगी. मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




