ePaper

जुगसलाई के पटाखा व्यवसायी ने अपने कार्यालय में लगायी फांसी

Updated at : 12 May 2024 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
जुगसलाई के पटाखा व्यवसायी ने अपने कार्यालय में लगायी फांसी

जुगसलाई : व्यवसायी ने अपने कार्यालय में लगायी फांसी

विज्ञापन

-एक सप्ताह से तनाव में थे, परिवार के लोगों से कम बात करते थे

फोटो – सूरजन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जुगसलाई चौक बाजार निवासी पटाखा कारोबारी लोचन मंगोतिया (36) ने रविवार की सुबह ( आठ से नौ बजे के बीच) अपने आवासीय कार्यालय में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक लोचन मंगोतिया पिछले एक सप्ताह से तनाव में रह रहे थे. घर पर भी किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे. जुगसलाई में वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे. वे अपने आवास के दूसरे तल्ले पर रहते थे. प्रथम तल्ले पर उनका कार्यालय और ग्राउंड फ्लोर पर उनकी दुकान है.

सुबह सात बजे दुकान के पास उतरे इसके बाद कार्यालय खोल कर अंदर घुसे

: जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब सात बजे वह नीचे दुकान के पास उतरे थे. कुछ देर वहां रहने के बाद वह अपने कार्यालय खोला. उसके बाद आधा कार्यालय का आधा शटर खोल कर कार्यालय में ही पंखे से फांसी लगा ली. काफी देर तक जब घर नहीं आये, तो परिवार वालों ने उनकी खोजबीन शुरू की गयी. परिजनों ने रिश्तेदारों को फोन कर इसकी जानकारी दी. जब परिवार के कई लोग आये और कार्यालय का शटर खोला तो लोचन मंगोतिया को पंखे से लटका पाया. इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाया.

पटाखा समेत सीजनल व्यापार करते थे :

लोचन मंगोतिया की हार्डवेयर की दुकान है. इसके अलावा पटाखा, रंग समेत अन्य सीजनल कारोबार करते थे. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रह चुके थे : लोचन मंगोतिया मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष रह चुके थे. इसके अलावा वह कांग्रेस और झामुमो से भी जुड़े हुए थे. मारवाड़ी समाज के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola