Jamshedpur News : नव वर्ष विचारों, आदतों और लक्ष्यों को सकारात्मक दिशा देने का अवसर : कर्ण सत्यार्थी
Updated at : 02 Jan 2026 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान के नेतृत्व में शहर के प्रमुख समाजसेवियों एवं बुद्धजीवियों ने नये साल के पहले दिन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर मुबारकबाद दी.
विज्ञापन
शहर के समाजसेवियों ने उपायुक्त, एसपी व अन्य अधिकारियों को नये साल की दी शुभकामनाएं
Jamshedpur News :
मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान के नेतृत्व में शहर के प्रमुख समाजसेवियों एवं बुद्धजीवियों ने नये साल के पहले दिन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर मुबारकबाद दी. इसी क्रम में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, डीएसपी भोला प्रसाद, डीटीओ धनंजय, आजादनगर इंस्पेक्टर चंदन कुमार, मानगो ट्रैफिक इंस्पेक्टर करमाली, बिष्टुपुर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को भी गुलदस्ता भेंट किया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नया वर्ष अपने विचारों, आदतों और लक्ष्यों को सकारात्मक दिशा देने का अवसर है. मुख्तार आलम खान ने कहा कि नव वर्ष पर हम संकल्प लें कि समाज में शांति, प्रेम और एकता को बढ़ावा देंगे. इस अवसर पर भास्कर कुमार, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, रिपु सुदन राज समेत कई सदस्य थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




