Mukhtar nominated vice president of jamhedpur basketball association : मुख्तार खान बने जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 12 Apr 2026 8:35 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. समाजसेवी मुख्तार आलम खान को जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. समाजसेवी मुख्तार आलम खान को जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया है. रविवार को सोनारी में हुई जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्तान आलम खान को उपाध्यक्ष चुना गया. बैठक में जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी सिहं, सचिव आरिफ आफताब, मोहम्मद जलाल, शेख अजहर खान, सुप्रिया करण, विशाल, दीपक, राहुल और अरहान व अन्य लोग मौजूद थे. बैठक में पूरे जमशेदपुर बास्केटबॉल को कैसे विकसित की जाये इस पर चर्चा हुई. मुख्तार खान के उपाध्यक्ष बनने पर सैयद आसिफ, शाहिद परवेज, डॉ ताहिर हुसैन व सोहेल अंसारी ने बधाई दी.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola