Jamshedpur news. परसुडीह में कुत्तों का आंतक, एक दिन में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को काटा

Updated at : 18 Apr 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. परसुडीह में कुत्तों का आंतक, एक दिन में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को काटा

प्रतिदिन एमजीएम व सदर अस्पताल में नये पुराने मिलाकर 70 से 80 लोग लेते हैं एंटी रैबीज

विज्ञापन

Jamshedpur news.

जिले में आवारा कुत्तों के आतंक ने एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) की डिमांड को दो गुना से अधिक बढ़ा दिया है. शुक्रवार को सिर्फ परसुडीह श्याम टॉकीज के आसपास लगभग दो दर्जन लोगों को आवारा कुत्ताें ने काट लिया. सभी एंटी रैबीज वैक्सीन लेने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे. इसके कारण इंजेक्शन कक्ष में भीड़ लग गयी थी. वहीं प्रतिदिन एमजीएम व सदर अस्पताल में नये पुराने मिलाकर 70 से 80 लोग एंटी रैबीज लेने के लिए आते हैं.

72 घंटे के भीतर एआरवी का पहला टीका जरूर लगवाना चाहिए

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को रैबीज संक्रमित किसी जानवर ने काट लिया और उसने 72 घंटे के भीतर अपना इलाज नहीं करवाया, तो उसके बाद वैक्सीन लगवाने का कोई फायदा नहीं है. इससे बचने के लिए कुत्ते के काटने के 72 घंटे के अंदर एआरवी का पहला टीका जरूर लगवाया जाये. कुत्ता काटने वाले स्थान को कम से कम 10 से 15 मिनट तक साबुन या डिटॉल से साफ करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola