झारखंड में पाये जाते हैं 70 से अधिक किस्म के साग, देखें तस्वीरें

Updated at : 29 Nov 2022 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में पाये जाते हैं 70 से अधिक किस्म के साग, देखें तस्वीरें

झारखंड प्रकृति की गोद में बसा राज्य है. यहां के जंगलों में कई प्रकार की बहुमूल्य औषधियों का भंडार है. यहां 70 से अधिक किस्म के साग पाये जाते हैं. इनमें से 52 किस्म के साग का उपयोग आदिवासी समाज के लोग उपलब्धता के आधार पर हर दिन अपने भोजन में करते हैं.

विज्ञापन
undefined

सरसों साग शहर के बाजारों में 10 रुपये बंडल मिल जायेगा. सरसों के साग में विटामिन ए, सी, बी, मिनरल, प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं. यह हमें हृदय रोग से बचाता है.

undefined

पौधों में सहजन या मोंगिया के पत्ते, फूल, फल और जड़ तक को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. मधुमेह, हृदय रोग, एनिमिया, गठिया, लीवर, सांस, त्वचा और पाचन संबंधी परेशानी में यह लाभदायक है.

undefined

मेथी साग में विटामिन C, नियासिन, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर आदि पाये जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है. मेथी का साग अपच, हाई बीबी जैसे समस्याओं में काफी फायदेमंद है.

undefined

चौलाई साग में पाये जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए और आयरन शरीर में विटामिन की कमी को दूर करते हैं. पेट के रोगों से लड़ने से लेकर यह त्वचा विकार, बालों की समस्याओं में कारगर है.

undefined

पोई साग में कैल्शियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं. जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी है, उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए. इसमें मौजूद मैग्निश्यिम और कैल्शियम हड्डियों के लिए फायदेमंद है. इसका फाइबर पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा होता है.

undefined

यह साग कब्ज, भूख कम लगना, खाना देर से पचना जैसी समस्याओं को दूर करता है. बथुआ का साग बच्चे कुछ दिनों तक खिलाने से कृमि के कीड़े मर जाते हैं. बथुआ का जूस पीने से चर्म रोग में राहत मिलती है.

undefined

चने के साग में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, पानी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन व विटामिन पाये जाते हैं. यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है. किसी को अगर कब्ज की समस्या है, तो यह रामबाण का काम करता है.

undefined

लाल साग विटामिन A, C व K का बड़ा स्रोत है. इसमें फोलेट, राइबोफ्लेविन और कैल्शियम के गुण होते हैं. आखों की रोशनी, बालों व शुगर की समस्या में लाभदायक है. कैंसर सेल से लड़ने में मदद करता है.

undefined

पालक में पोटेशियम, आयरन, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइट्रो न्यूट्रीएंट्स पाये जाते हैं. यह हमारे शरीर में खून और पानी की कमी को दूर करता है. पालक वजन कम करने में भी काफी फायदेमंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola