ePaper

Jamshedpur News : एक्सएलआरआइ में 17-18 जनवरी को होगा मैक्सी फेयर, मोहित चौहान की धुन पर झूमेगा शहर

Updated at : 02 Jan 2026 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

एक्सएलआरआइ में 46वें मैक्सी फेयर का आयोजन 17 व 18 जनवरी को होगा. मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ (मैक्सी) की ओर से आयोजित इस मेले में शहर के करीब 15,000 लोग शामिल होंगे

विज्ञापन

फूड व अन्य मार्केटिंग स्टॉल के बीच सेल्फी कॉर्नर होगा खास आकर्षण

Jamshedpur News :

एक्सएलआरआइ में 46वें मैक्सी फेयर का आयोजन 17 व 18 जनवरी को होगा. मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ (मैक्सी) की ओर से आयोजित इस मेले में शहर के करीब 15,000 लोग शामिल होंगे. इस दौरान शहर के बच्चों की रचनात्मक दक्षता के लिए गेस द आर्टिस्ट, आर्ट अटैक, शहर की ब्यूटी और ब्रेन की परख करते हुए मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर, डांस मेनिया के जरिए नृत्यकला, खाना-पकाना के साथ दिल जीतने के लिए मास्टर शेफ, बच्चों के लिए फैशन और डांस शो के अलावा और भी बहुत कुछ आयोजन होंगे. कुछ प्रतियोगिताएं सभी आयु वर्ग के लिए होंगी. वहीं फूड व अन्य मार्केटिंग स्टॉल के बीच सेल्फी कॉर्नर भी खास आकर्षण होगा. 18 जनवरी की शाम सात बजे से प्रसिद्ध प्ले बैक सिंगर मोहित चौहान अपनी गायकी से सभी को झूमने पर मजबूर करेंगे. एक्सएलआरआइ के फुटबॉल ग्राउंड में इस संगीतमयी शाम का आयोजन किया जायेगा.

देश की दिग्गज कंपनियों की समस्याओं का खोजा जायेगा निदान

मैक्सी फेयर में देश की कई कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी समस्याओं के साथ शामिल होंगे. जबकि एक्सएलआरआइ के विद्यार्थी शहर के लोगों के दिमाग पर खेल-खेल में रिसर्च करेंगे. इसके बाद जो भी उभर कर सामने आता है, उस पर समेकित रूप से एक्सएलआरआइ के विद्यार्थी रिसर्च कर कंपनियों को सौंपेंगे. पूर्व में पेप्सिको रिचर्डसन हिंदुस्तान हर्बल विक्स, नेस्ले जैसे ब्रांड की समस्याओं पर भी मैक्सी फेयर में हो चुका है. गौरतलब है कि वर्ष 1979 से लगातार मैक्सी फेयर का आयोजन किया जा रहा है. एक्सएलआरआई के पूर्व प्रोफेसर शरद शरीन ने सबसे पहले इसकी शुरुआत की थी. दो दिनों के इस आयोजन में शहर के लोगों के मनोरंजन के लिए देश के कई कलाकार एक्सएलआरआइ कैंपस पहुंचेंगे.

ये गतिविधियां होंगी, जिसमें लोग ले सकेंगे हिस्सा

आर्ट अटैक :

नवोदित कलाकारों के लिए अपनी कला और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन अवसर

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता :

बच्चों और बड़ों के लिए एक मजेदार वेशभूषा प्रतियोगिता

मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर :

प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का परीक्षण

जमशेदपुर का पसंदीदा परिवार :

परिवारों के बीच रोमांचक और इंटरएक्टिव खेल

मास्टरशेफ जमशेदपुर :

खानपान के शौकिनों के लिए एक कुकिंग प्रतियोगिता

डांस मैनिया :

उमंग और उत्साह से भरपूर डांस प्रस्तुतियां जो दर्शकों का दिल छू लेंगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola