जिला खो-खो संघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated at : 18 Aug 2024 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
जिला खो-खो संघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन की बैठक रविवार को बाराद्वारी में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला खो-खो संघ के सचिव विक्टर विजय समद ने किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन की बैठक रविवार को बाराद्वारी में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला खो-खो संघ के सचिव विक्टर विजय समद ने किया. बैठक में नवगठित जिला खो-खो एसोसिएशन के विस्तार, पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच प्रमाण-पत्र वितरण, नई सदस्यता , जिला के निर्णायकों और प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर सह सेमीनार के आयोजन पर चर्चा हुई. कोच व रेफरियोंं का प्रशिक्षण शिविर जमशेदपुर में होगा. फिलहाल सेमीनार की तिथि की घोषणा नहीं की गयी है. बैठक में खो-खो को लोकप्रिय बनाने व अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई. बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन के सचिव विक्टर विजय समद, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा , तकनीकी सहायक एम अरशद तकनीकी प्रमुख सुबोल चटर्जी, दयाल सिंह नेहरा ,अजय मोहंती, रवि हो, गोमिया सुंडी, और आनंद महतो व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola