Jamshedpur News : टाटा स्टील के नये चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर बने मनीष गर्ग
Updated at : 18 Dec 2025 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : टाटा स्टील के चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर के तौर पर मनीष गर्ग को पदस्थापित कर दिया गया है. 15 जनवरी से उनका पदस्थापन किया गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
टाटा स्टील के चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर के तौर पर मनीष गर्ग को पदस्थापित कर दिया गया है. 15 जनवरी से उनका पदस्थापन किया गया है. वे जमशेदपुर से कामकाज देखेंगे. वे निवर्तमान चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर के रिटायर होने के बाद अपना कामकाज देखेंगे. वह जानकार पदाधिकारी हैं. वे अभी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के ग्लोबल हेड डिलीवर व सॉल्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट का कामकाज देखते थे. उनको अब टाटा स्टील के चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर (डेजिगनेटेड) बनाया गया है. वे आइएल-2 स्तर के अधिकारी होंगे. करीब 29 साल तक वे टीसीएस से जुड़े हुए थे. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने उनका पदस्थापन किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




