ePaper

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम चुनाव : वार्डों के आरक्षण की तस्वीर साफ, जिला गजट का प्रकाशन, जानिये कौन वार्ड किसके लिए आरक्षित

Updated at : 25 Dec 2025 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम में पहली बार होने जा रहे ऐतिहासिक नगर निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी के आदेश पर बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला गजट का प्रकाशन कर दिया गया

विज्ञापन

36 में से 19 वार्ड अनारक्षित, 12 सीटें ओबीसी-1 के लिए रिजर्व, पहली बार होगा नगर निकाय चुनाव

आरक्षण का समीकरण : पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को मिली प्रमुखता

Jamshedpur News :

मानगो नगर निगम में पहली बार होने जा रहे ऐतिहासिक नगर निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी के आदेश पर बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला गजट का प्रकाशन कर दिया गया. इसके साथ ही मानगो के सभी 36 वार्डों के लिए आरक्षण का रोस्टर आधिकारिक रूप से तय हो गया है. जारी गजट के अनुसार मानगो नगर निगम के 36 वार्डों में कुल 19 वार्ड अनारक्षित रखे गये हैं. जिनमें से 9 सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं. अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी 1) श्रेणी के लिए सबसे ज्यादा 12 वार्ड आरक्षित किये गये हैं. पिछड़ा वर्ग (ओबीसी 2) श्रेणी के खाते में 2 वार्ड आरक्षित है. अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 2 वार्ड आरक्षित किये गये हैं. अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 1 वार्ड आरक्षित है. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मानगो नगर निगम क्षेत्र में अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 की कुल जनसंख्या 73,742 है. जबकि पिछड़ा वर्ग-2 की जनसंख्या 14,648 दर्ज है. वार्ड-27 में ओबीसी-1 की सर्वाधिक (4410) और वार्ड-32 में सबसे कम (646) आबादी है. वार्ड-1 में ओबीसी-2 की जनसंख्या सबसे अधिक (1094) है, जबकि वार्ड-25 में यह संख्या महज 4 है.

पहली बार मतदान करेंगे मानगोवासी

मानगो नगर निगम के गठन के बाद यह पहला अवसर होगा. जब स्थानीय निवासी अपने पार्षद और निकाय प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान करेंगे. गजट प्रकाशन के बाद अब राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की उम्मीद है. भावी प्रत्याशी अपनी-अपनी गोटियां सेट करने में जुट जायेंगे. इस घोषणा के बाद अब राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गयी है. क्योंकि मुख्य पदों के आरक्षण पर ही कई दिग्गजों का चुनावी भविष्य निर्भर करेगा.

मानगो नगर निगम : वार्डवार आरक्षण तालिका

श्रेणी – वार्डों की संख्या विवरण

अनारक्षित (जनरल ) 19 – इसमें 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी -1) – 12 सर्वाधिक आरक्षण इसी वर्ग को मिला है.

पिछड़ा वर्ग (ओबीसी -2) – 02 – जनसंख्या के आधार पर 2 सीटें आवंटितअनुसूचित जनजाति (एसटी ) – 02 जनजातीय प्रतिनिधित्व के लिए आरक्षित

अनुसूचित जाति (एससी ) – 01 सीट इस वर्ग के लिए तय

कुल वार्ड 36

निकाय चुनाव :

अध्यक्ष और महापौर सीटों के आरक्षण का फैसला अब रांची से, राज्य मुख्यालय जारी करेगा सूची

मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया के मुख्य पदों पर टिकी नजरें

पूर्वी सिंहभूम जिले के नगर निकायों में वार्डवार आरक्षण का रोस्टर जारी होने के बाद अब सबकी नजरें अध्यक्ष और महापौर (मेयर) की सीटों पर टिकी हैं. जिले के नोडल निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसीएलआर (धालभूम अनुमंडल) सचिदानंद महतो ने स्पष्ट किया है कि नगर निकायों के मुख्य पदों के आरक्षण की सूची राज्य मुख्यालय स्तर से जारी की जायेगी. नोडल पदाधिकारी के अनुसार निकायों के शीर्ष पदों के आरक्षण का निर्धारण राज्य सरकार के स्तर से होगा. सचिदानंद महतो ने बताया कि जिला स्तर पर वार्डों के आरक्षण और गजट प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. अध्यक्ष और महापौर पद का आरक्षण राज्य मुख्यालय द्वारा तय नियमों और रोटेशन के आधार पर किया जायेगा. जैसे ही मुख्यालय से इस संबंध में अधिसूचना प्राप्त होगी. उसे सार्वजनिक कर दिया जायेगा.

नगर निकाय : मानगो नगर निगम

निर्वाचन क्षेत्र : कोटि : आरक्षण की स्थिति

वार्ड संख्या 01 : पिछड़ा वर्ग टू : महिलावार्ड संख्या 02 : अनारक्षित : अन्य

वार्ड संख्या 03 : अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 : अन्यवार्ड संख्या 04 : अनारक्षित : महिला

वार्ड संख्या 05 : अनारक्षित : अन्यवार्ड संख्या 06 : अनारक्षित : अन्य

वार्ड संख्या 07 : अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 : अन्यवार्ड संख्या 08 : पिछड़ा वर्ग टू : अन्य

वार्ड संख्या 09 : अनारक्षित : अन्यवार्ड संख्या 10 : अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 : अन्य

वार्ड संख्या 11 : अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 : अन्यवार्ड संख्या 12 : अनारक्षित : महिला

वार्ड संख्या 13 : अनारक्षित : महिलावार्ड संख्या 14 : अनारक्षित : अन्य

वार्ड संख्या 15 : अनारक्षित : अन्यवार्ड संख्या 16 : अनुसूचित जनजाति : अन्य

वार्ड संख्या 17 : अनुसूचित जनजाति : महिलावार्ड संख्या 18 : अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 : अन्य

वार्ड संख्या 19 : अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 : महिलावार्ड संख्या 20 : अनारक्षित : महिला

वार्ड संख्या 21 : अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 : अन्यवार्ड संख्या 22 : अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1: महिला

वार्ड संख्या 23 : अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 : महिलावार्ड संख्या 24 : अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 : अन्य

वार्ड संख्या 25 : अनारक्षित : महिलावार्ड संख्या 26 : अनारक्षित : अन्य

वार्ड संख्या 27 : अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1: महिलावार्ड संख्या 28 : अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 : महिला

वार्ड संख्या 29 : अनारक्षित : महिलावार्ड संख्या 30 : अनुसूचित जाति : अन्य

वार्ड संख्या 31 : अनारक्षित : महिलावार्ड संख्या 32 : अनारक्षित : महिला

वार्ड संख्या 33 : अनारक्षित : अन्यवार्ड संख्या 34 : अनारक्षित : अन्य

वार्ड संख्या 35 : अनारक्षित : अन्यवार्ड संख्या 36 : अनारक्षित : महिला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola