ePaper

Road Accident in Jamshedpur: जमशेदपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, दो की मौत, दो घायल

Updated at : 05 Sep 2024 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
Road Accident in Jamshedpur: जमशेदपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, दो की मौत, दो घायल

जमशेदपुर के पटमदा-टाटा मेन रोड में गुरुवार को ईट से लदी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में दो लोगों को मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

Road Accident in Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पटमदा थाना क्षेत्र के पटमदा टाटा मुख्य सड़क पर ठनठनी घाटी के पास गुरुवार दोपहर ईट लदे 407 वाहन के पलट जाने से उसपर सवार दो मजदूर की मौके पर ही मौत हो गया. जबकि अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल मजदूरों को आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैसे हुई दुर्घटना ?

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के लिकी गांव स्थित डीलक्स ईट भट्टा से वाहन में ईंट लादकर जमशेदपुर की ओर जा रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और ठनठनी घाटी के टर्निंग प्वाइंट पर कई बार वाहन पलटी मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में मानगो कुंवर बस्ती निवासी रमेश चौधरी (45) जो ट्रक चालक एवं गाड़ी के ऑनर भी थे, साथ में एक अन्य मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

सड़क हादसे की सूचना पाकर पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, सीओ विजय कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल चिकित्सा के लिए भेज दिया है. जबकि पटमदा थाना प्रभारी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. बाकी मृतक एवं घायलों के नाम का पता अब तक नहीं चल पाया है.

Also Read: Road Accident In Gumla: उत्पाद सिपाही की तैयारी कर रही युवती के दोनों पैरों को बॉक्साइट ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola