Jamshedpur news. आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने डायन प्रथा व अंधविश्वास के खिलाफ उठायी आवाज

Updated at : 02 Feb 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने डायन प्रथा व अंधविश्वास के खिलाफ उठायी आवाज

ग्रामीण मुंडा पाईकिराय सावैंया की देखरेख में एक नुक्कड़ सभा की गयी

विज्ञापन

Jamshedpur news.

डायन प्रथा, अंधविश्वास व अन्य कुरीतियों की वजह से हो रही हत्याओं व आपराधिक घटनाओं को रोकने का बीड़ा आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने उठाया है. रविवार को आदिवासी हो समाज महासभा की ओर से पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड के अंगारडीहा पंचायत अंतर्गत ग्राम महालीपोखर में ग्रामीण मुंडा पाईकिराय सावैंया की देखरेख में एक नुक्कड़ सभा की गयी. इस दौरान आदिवासी हो समाज युवा महासभा मझगांव प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष दिनेश हेंब्रम की अगुवाई में समाज में फैली भ्रांतियों व बुराइयों को समाप्त करने का प्रयास किया गया. इसके अलावा नेशनल आदिवासी रिवाइवल एसोसिएशन एवं सिंगी एंड सिंगी सोसाइटी की ओर से गांव में ग्रामीणों को जागरूक करने के मकसद से पंपलेट बांटे गये.

पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप

दरअसल एक माह पूर्व लगभग 30 वर्षीय राइमुनी बिरूली को डायन-बिसाही का आरोप लगाकर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस सूचना, पोस्टमार्टम अन्य प्रक्रियाओं के बावजूद अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इससे इतनी बड़ी घटना के बावजूद आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं नुक्कड़ सभा की टीम ने पुलिस-प्रशासन पर नाराजगी जाहिर की. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने दिशा में सामाजिक पहल करने का आश्वासन भी दिया गया.

समाज में जागरूकता लाने का आह्वान

आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामद ने मगे-पोरोब दौरान मोडिफाइएड एवं अश्लील शब्दों के प्रयोग पर रोकथाम लगाने, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम को बढ़ावा देने, भाषा-संस्कृति के संरक्षण एवं विकास कार्यों में आदिवासी हो समाज युवा महासभा को सहयोग करने की अपील की. वहीं राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेंब्रम ने डायन-प्रथा, अंधविश्वास एवं कुरीति पर हो रहे घटनाओं का विभिन्न उदाहरण दिया. कोर्ट-कचहरी एवं जेल की चक्करों को लोगों के सामने रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola