Jamshedpur news. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक ने 5.49 करोड़ की लागत से 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Updated at : 30 Jan 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक ने 5.49 करोड़ की लागत से 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता : पूर्णिमा साहू

विज्ञापन

Jamshedpur news.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल परिसर में 5.49 करोड़ की लागत से 28 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार भी उपस्थित रहे. इन परियोजनाओं की कुल लागत 5,94,62,291 है, जो नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा वित्तपोषित और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा कार्यान्वित की जायेंगी. शिलान्यास किये गये कार्यों में 2,18,55,314 की लागत से 12 सड़क परिवहन परियोजनाएं, 3,47,36,827 की लागत से 15 नागरिक सुविधा परियोजनाएं और 15वें वित्त आयोग के तहत 28,70,150 की एक परियोजना शामिल हैं.

इन विकास कार्यों में बिरसानगर जोन नंबर 1, भुइयांडीह के ब्राह्मणटोला व गोलमुरी के मथुरा बागान में सड़कों का निर्माण, बिरसानगर, काशीडीह, बर्मामाइंस और सीतारामडेरा में पेवर्स ब्लॉक का निर्माण, मनीफीट, बिरसानगर जोन नंबर 1 और भुइयांडीह में नालियों का निर्माण, गोलमुरी सामुदायिक भवन में पुस्तकालय हॉल, बागुनहातु और भुइयांडीह में भूखंडों की बाउंड्रीवॉल, देवनगर में सामुदायिक भवन निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola