सरजामदा में कुड़मी समाज ने 11 सखुआ के पौधे लगाये

पौधा रोपण करते लोग | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के सरजामदा में कुड़मी समाज ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए 11 सखुआ के पौधे लगाए. जानिए इस विशेष पौधरोपण कार्यक्रम की पूरी जानकारी.
जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र के सरजामदा पुरानी बस्ती में कुड़मी समाज द्वारा पारंपरिक पुजारी दिपेन महतो टिडूआर के अगुवाई में 11 सखुआ के पौधे लगाये गये. यह पौधरोपण कार्यक्रम दिसुआ आदिवासी कुड़मी समाज झारखंड प्रदेश के आह्वान पर किया गया.
मौके पर दिसुआ आदिवासी कुड़मी समाज के प्रदेश संयाेजक प्रकाश महतो केटिआर ने कहा कि कुड़मी समाज आदिकाल से प्रकृति का पूजक हैं. कुड़मी समाज वन-पर्यावरण को संरक्षण करने का पक्षधर हैं. इस अवसर पर अंकित महतो, जून महतो, भगवत महतो, गणेश महतो, गोविंद महतो, प्रकाश महतो, श्याम महतो, सचिन महतो समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दशमत सोरेन
दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










