राहुल बच्चा हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, रेकी कर शब्बे को देता था लोकेशन

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. रेकी करने वाले आरोपी मोहित वर्मन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास हुए राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी मोहित वर्मन को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया.

पुलिस के अनुसार, मोहित ने रेकी कर मुख्य आरोपी शब्बे को राहुल की गतिविधियों और लोकेशन की जानकारी दी थी. पुलिस ने बताया कि हमला करने से पहले मोहित ने शब्बे को राहुल के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि वह कब भीड़ में है और कब अकेला है. इसके बाद शब्बे और उसके साथियों ने योजना बनाकर राहुल पर हमला कर उसकी हत्या कर दी.

12 आपराधिक मामलों में आरोपी है मोहित

पुलिस के मुताबिक, मोहित वर्मन पर लूट और छिनतई समेत 12 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. राहुल पर हमला करने से पहले उसने शब्बे को राहुल के आने-जाने और उसकी लोकेशन की जानकारी दी थी.

24 घंटे में चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सरबजीत सिंह उर्फ साहेब सिंह उर्फ शब्बे, सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, आफताब अली उर्फ बाबा और अमरजीत प्रसाद उर्फ पांडेय को गिरफ्तार किया था. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश को मुख्य वजह बताया था.

8 जुलाई की शाम हुई थी राहुल की हत्या

गौरतलब है कि 8 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे अपराधियों ने राहुल बच्चा पर ईंट, पत्थर और लाठियों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. मृतक के भाई राजा कुमार के बयान पर मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

सिटी एसपी की निगरानी और एएसपी के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी शुरू की थी. पुलिस दबिश से डरकर आरोपियों ने कुछ ही घंटे में आत्मसमर्पण कर दिया था.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola