अरवल में बनेंगे 26 चेक डैम बनेंगे, भू-जल संकट होगा कम

Updated:
विज्ञापन
जिला कार्यालय | Prabhat Khabar Network

जिला कार्यालय | Prabhat Khabar Network

अरवल जिले में भू-जल संकट दूर करने के लिए 26 चेक डैम बनाए जाएंगे. सिंचाई निश्चय योजना के तहत किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने में अब आसानी होगी.

विज्ञापन

अरवल जिला में भू-जल संकट से निबटने के लिए जिला प्रशासन सजग हो रहा हैं. जिला में जी राम जी योजना से 26 चेक डैम बनाये जाएंगे. इसके लिए राज्य के आयुक्त ने सभी डीएम और डीडीसी को पत्र भेजा है. एक चेक डैम बनाने पर लगभग एक करोड़ तक खर्च किए जाएंगे.इसमें एंटी फ्लड्स स्लूइस चैनल का भी निर्माण किया जाएगा. चेक डैम नौ मीटर से लेकर 15 मीटर की चौड़ाई तक बनाये जाएंगे. ये सभी चेक डैम सिंचाई निश्चय योजना के तहत चयनित किये गये हैं.

भू-जल संकट होगा कम

चेक डैम बन जाने पर जिला के कई इलाकों में भू जल संकट कम होगा. अक्सर जुलाई माह में भू जल संकट उत्पन्न हो जाता हैं. जिससे लोगो को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ऊंचे खेतो तक पहुंचेगा पानी

चेक डैम बन जाने पर ऊंचे खेतो तक पानी पहुंचना आसान हो जायेगा. पानी पहुंचाने में लोगो को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. अनुमानित प्राक्कलन के साथ विभाग को भेजी गई थी. उसी रिपोर्ट के आधार पर इन योजनाओं को ग्रामीण विकास विभाग जी राम जी से कराये जाने का निर्देश जारी किया गया है. इस संबंध में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. उन्होंने अपने दिशा निर्देश में कहा है कि उक्त पत्र के आलोक सिचाई निश्चित योजना के तहत चिन्हित योजनाओं के क्रियान्वयन जी राम जी से कराये जाने का निर्देश प्राप्त है. उक्त पत्र के संलग्न सूची में जिला में चिन्हित 26 चेक डैम का निर्माण तकनीकी पदाधिकारी के द्वारा किया जाना है.

किसानों के खेतों तक आसानी से पहुंचेगा पानी

चेक डैम बन जाने पर जिला के किसानों के खेतों तक आसानी से पानी पहुंचने लगेगा. उन्हें सिचाई करने में किसी प्रकार कि दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. और जिला के किसानों को सुखाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा. इन प्रखंडों में होगा चैक डेम का निर्माण अरवल प्रखंड में 5, कलेर प्रखंड में 7 करपी प्रखंड में 1, कुर्था प्रखंड में 12, और बंशी प्रखंड में 1 चेक डैम का निर्माण किया जायेगा. मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी अलोक कुमार ने कहा कि चयनित सभी चेक डैम का निर्माण कार्य जी राम जी से किया जायेगा.


विज्ञापन
Nishikant Kumr

लेखक के बारे में

By Nishikant Kumr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola