Jamshedpur News : खरकई अब भी खतरे के निशान से ऊपर

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर-आदित्यपुर में तीसरे दिन बुधवार को भी बाढ़ का खतरा बरकरार रहा.

विज्ञापन

तीसरे दिन भी चांडिल डैम के 10, गालूडीह बराज के 6, ब्यांगविल के 1 व खरकई डैम के 2 गेट खोले गये

Jamshedpur News :

जमशेदपुर-आदित्यपुर में तीसरे दिन बुधवार को भी बाढ़ का खतरा बरकरार रहा. मंगलवार की रात से लगातार हो रही बारिश के कारण और ओडिशा के दोनों डैमों से पानी छोड़े जाने की वजह से खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर रहा. वहीं सुवर्णरेखा का जलस्तर भी खतरे के निशान के समीप रहा. जमशेदपुर बाढ़ नियंत्रण सेल के अनुसार, बुधवार शाम चार बजे तक खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान 129.00 मीटर से 0.38 मीटर ऊपर रहा. वहीं सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 121.50 मीटर से सिर्फ डेढ़ मीटर कम है. चांडिल डैम का जलस्तर कम करने के लिए 10 रेडियल और 2 स्लुइस गेट से 1060.84 क्यूमेक, गालूडीह बराज के 6 स्पिलवे व 2 स्लुइस गेट से 3350.37 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा गया, जबकि ओडिशा के ब्यांगविल डैम के एक गेट से 44.08 क्यूमेक और खरकई डैम के दो गेटों से 54.80 क्यूमेक पानी छोड़ा गया. डीसी कर्ण सत्यार्थी ने दोनों नदी के तटीय इलाके में सतर्कता की बात दोहरायी है.

वर्जन…

खराब मौसम व ओडिशा के डैम से पानी छोड़ने के कारण खरकई नदी का जलस्तर तीसरे दिन भी खतरे के निशान ऊपर व सुवर्णरेखा का जलस्तर खतरे के निशान के पास रहा.

भगीरथ प्रसाद, अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम

बुधवार अपराह्न चार बजे

| नदी/डैम | खतरे का स्तर (मीटर) | वर्तमान जलस्तर (मीटर) || खरकई नदी | 129.00 | 129.38 || सुवर्णरेखा नदी | 121.50 | 120.08 || चांडिल डैम | 192.00 | 179.74 || गालूडीह बराज | 101.25 | 92.90 || ब्यांगविल डैम | 305.00 | 303.73 || खरकई डैम | 313.50 | 311.70 |

(नोट: आंकड़े बाढ़ नियंत्रण सेल, जमशेदपुर द्वारा जारी)B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola