जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कर्णिशा ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जीते पदक

Updated at : 11 Sep 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कर्णिशा ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जीते पदक

जमशेदपुर. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष अंग्रेजी विभाग की मेधावी छात्रा कर्णिशा दास ने बीते दिनों दिनांक 28-29

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष अंग्रेजी विभाग की मेधावी छात्रा कर्णिशा दास ने बीते दिनों दिनांक 28-29 अगस्त को साउथ एशियन ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शिरकत की. उन्होंने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक भी हासिल किये. कर्णिशा दास ने व्यक्तिगत काता इवेंट में दूसरा व टीम काता इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया. यह प्रतियोगिता दशरथ स्टेडियम, काठमांडू नेपाल में आयोजित किया गया था. कर्णिशा दास को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने बधाई दी. साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola