Jamshedpur News : कदमा : एटीएम में कार्ड फंसा, महिला के खाता से तीन बार में उड़ाये 17 हजार

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : कदमा भाटिया बस्ती निवासी मनीषा सिंह के खाता से गुरुवार को 17 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

कदमा भाटिया बस्ती निवासी मनीषा सिंह के खाता से गुरुवार को 17 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. इस संबंध में मनीषा सिंह ने कदमा थाना में लिखित शिकायत की है. दर्ज शिकायत में मनीषा सिंह ने बताया है कि वह गुरुवार को एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने गयी थी. लेकिन इसी बीच कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया.

जिसके बाद उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन किया तो कुछ देर बाद इंजीनियर के आने की बात बतायी गयी. कुछ समय पश्चात मोबाइल पर अलग-अलग बार में 10 हजार, पांच हजार और 22 सौ रुपये निकासी का मैसेज आया. जिसके बाद वह एटीएम गयीं, तो मशीन से कार्ड भी गायब था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola