Jamshedpur News : जुगसलाई : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव, क्षेत्र में सनसनी

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जुगसलाई थाना क्षेत्र के जुगसलाई नगरपालिका के पास स्थित रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 250/13 के पास से पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जुगसलाई थाना क्षेत्र के जुगसलाई नगरपालिका के पास स्थित रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 250/13 के पास से पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. युवक का सिर धड़ से अलग है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. मृतक के हाथ में ओम नम: शिवाय का टैटू बना हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव देखा, जिसका सिर धड़ से अलग था. लोगों की सूचना पर जुगसलाई पुलिस, आरपीएफ और रेल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, मगर कोई उसे पहचान नहीं सका. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola