jsca b division t20 league: लो स्कोरिंग मैच में हिना एलायड की टीम जीती

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जेएससीए बी डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक लो स्कोरिंग मैच में हिना एलायड की टीम ने जुगसलाई क्रिकेट क्लब को दस विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक लो स्कोरिंग मैच में हिना एलायड की टीम ने जुगसलाई क्रिकेट क्लब को दस विकेट से हराया. जुगसलाई सीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट पर 44 रन बनाए. मूलचंद शाह ने तीन विकेट लिये. जवाब में हिना एलायड की टीम 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 45 रन बनाकर मैच जीत लिया. तंजिल-उल-हक ने 23 रन बनाए. मूलचंद शाह प्लेयर ऑफ द मैच बने. मैच के शुरुआत से पूर्व गिली पिच को सुखाने में ग्राउंड मैन को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद दस ओवर का मैच खेला जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola