Jsca a division t20 league tata steel win : बिट्टू ने चटकाये पांच विकेट, टाटा स्टील 107 रन से जीता
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 12 Apr 2026 10:24 PM
जमशेदपुर. टाटा स्टील की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में डायमंड सीसी को 107 रन से हराया.
जमशेदपुर. टाटा स्टील की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में डायमंड सीसी को 107 रन से हराया. टाटा स्टील की जीत के हीरो बिट्टू कुमार शाह (5 विकेट) रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. टाटा स्टील ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दस विकेट पर 183 रन बनाए. अमितेश मिश्रा व एन आदित्य राज ने 48-48 रनों की पारी खेली. डायमंड की ओर से कुंज बिहारी सिंह ने चार विकेट लिये. जवाब में डायमंड सीसी की टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गयी. टाटा स्टील के बिट्टू कुमार शाह ने 3.4 ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट लिये. मिथुन मुखर्जी को तीन विकेट मिले. बिट्टू प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










